मंडी | करंट न्यूज:
मंडी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गोहर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जमीन के कागजों में नाम चढ़ाने (म्यूटेशन) के काम के बदले *दो लाख रुपये की रिश्वत* मांगने के आरोप में *तीन राजस्व अधिकारियों* को हिरासत में लिया गया है।
*क्या है पूरा मामला*
डीएसपी प्रियंक गुप्ता बताया कि *कानूनगो बंसी लाल* और *पटवारी अरुण धीमान* ने जमीन के कागजों में नाम चढ़ाने के काम के लिए *दो लाख रुपये* की अवैध मांग की थी।
प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पैसे लेने के लिए *पटवारी सहायक ललित कुमार* को भेजा गया था। सतर्कता विभाग की टीम ने *गोहर में एक लाख रुपये* लेते समय ललित कुमार को *रंगे हाथ पकड़* लिया।
कार्रवाई के दौरान तीनों अधिकारियों *कानूनगो बंसी लाल, पटवारी अरुण धीमान व पटवारी सहायक ललित कुमार* को हिरासत में ले लिया गया है।
*आगे क्या होगा*
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मंडी सतर्कता थाने में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों को *कल अदालत में पेश* कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।
सतर्कता विभाग के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने कहा है कि मामले की आगे जांच की जा रही है।