Spread the love

मंडी | करंट न्यूज़ :
साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को निशाना बनाया है। सुंदरनगर के एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला ?

सुंदरनगर निवासी दीपक पांडे ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पास एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बताया।

बातचीत के दौरान महिला ने बैंकिंग प्रक्रिया का हवाला देकर दीपक से उनका क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी ले ली।

कुछ समय बाद दीपक को पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 5 लाख रुपये के लेन-देन कर लिए गए हैं।

पुलिस कार्रवाई

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सहायता भी ली जा रही है।

सावधान रहें:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी बैंक, कस्टमर केयर या सरकारी अधिकारी फोन पर OTP, CVV, कार्ड नंबर या पासवर्ड नहीं मांगता। इस तरह का कॉल आए तो तुरंत बैंक को सूचित करें और किसी को भी जानकारी शेयर न करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!