Spread the love

सुंदरनगर, (मंडी) | करंट न्यूज़: मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। 

पुलिस ने पुंघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 अलग-अलग गाड़ियों से कुल 1 किलो 426 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों जगहों पर मामला दर्ज किए गए है।

*पहला मामला: एप्लाइड फॉर कार से 914 ग्राम चरस बरामद

थाना सुंदरनगर की टीम पुंघ फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एप्लाइड फॉर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में से 914 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार 2 युवकों को दबोच लिया। 

*आरोपी:

*बबलू* निवासी गांव खिन्नी, डाकघर व तहसील औट, जिला मंडी व
*देवेंद्र कुमार* निवासी गांव पनवी, डाकघर ब्रेहिंन, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। 

*दूसरा मामला: ऑल्टो कार से 512 ग्राम चरस, 4 युवक गिरफ्तार*

दूसरे मामले में कुल्लू की ओर से आ रही ऑल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया। गहन तलाशी में कार से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में सवार 4 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। 

*आरोपी:

*हरीश* पुत्र तेज प्रकाश निवासी बरशोगी, जिला कुल्लू,
*रितेश ठाकुर* पुत्र अमृत लाल निवासी धवाली, जिला मंडी, *अखिल देतवालिया* पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नोहान, जिला हमीरपुर व *विजय* पुत्र मुंशी राम निवासी बकारद, जिला मंडी 

*बड़े नशा नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस*

मंडी एसपी विनोद कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 6 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह खेप कुल्लू में किससे खरीदी गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। 

आरोपियों के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच हो रही है, ताकि यह पता चल सके कि इन युवकों के तार किसी बड़े अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!