Spread the love

शिमला/कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। *HPCC अध्यक्ष विधायक विनय कुमार* की मंजूरी के बाद *महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा* ने 3 जून को अधिसूचना जारी की। नई टीम तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 

*कौन-कौन बना पदाधिकारी: सैंज से लेकर आनी तक संतुलन*

जारी अधिसूचना के मुताबिक *उपाध्यक्ष* पद पर 9 लोगों को नियुक्ति मिली है। जिनमें मोती राम पालसरा, संजीव धर, किशन ठाकुर, चित्र लेखा भार्गव, भगवान सिंह बोध, संतोष ठाकुर, गंगा राम ठाकुर, टेक चंद नेगी, बुध्दि सिंह। 

*महासचिव* पद पर टीसी महंत (संगठन), रोशन पाल, संजय गुप्ता (मीडिया विभाग), केशव कुल्वी, रहमत चौहान, शेर सिंह ठाकुर, नोक सिंह सेठी, सबिया चंद, दलीप जोशी, अनूप राम, किशन नेगी, सुख राम, नरेंदर कटोच, देव राज, पवन कुमार, हीरा लाल, कृष्णा देवी, विशाल महंत, अमर सिंह व कांत कृष्ण ठाकुर को तैनाती मिली है। 

इसी तरह से जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर व सचिव के तौर पर शोभा राम, सीमा वर्मा, तिलका ठाकुर, बलदेव सिंह, नीरज ठाकुर, ममता चौहान सहित 23 कार्यकर्ता शामिल हैं। 
 
मुख्य सलाहकार के तौर पर देवी सिंह पाल, गड़सा व *सलाहकार:* दौलत सिंह ठाकुर, मंगत राम करदार, दलीप विष्ट को स्थान मिला है।

*विशेष आमंत्रित सदस्यों में दिग्गजों के नाम शामिल* 

जबकि, 12 सदस्यीय विशेष आमंत्रित सूची में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, सत्य प्रकाश ठाकुर, मिल्क फेडरेशन चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी, APMC लाहौल-कुल्लू चेयरमैन मिया राम शर्मा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, HPCC उपाध्यक्ष परस राम व हरि चंद शर्मा शामिल हैं। 

*22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन* 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दविंदर नेगी, सेस राम चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, मनोरमा बोध, अल्मी ठाकुर, अनिल सूद, मोटू राम, हेमा शर्मा सहित *22 नाम* शामिल किए गए हैं। 

अधिसूचना के अनुसार मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, चेयरमैन, AICC नॉमिनी, पूर्व DCC अध्यक्ष, जिला परिषद/ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पद के नाते विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद* ने कहा कि नई टीम में सैंज, बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी, निरमंड सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!