Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : प्रदेश इंटक प्रवक्ता डीआर जोशी ने मनाली घाटी की सड़कों की हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मनाली नग्गर वाम मार्ग सहित घाटी के अधिकतर संपर्क मार्गों की हालत खस्ता हो गई है।

कहा कि बरसात आने वाली है लेकिन सड़कों की हालत अभी तक नहीं सुधारी गई है। जबकि मनाली नग्गर कुल्लू वामतट मार्ग जगह जगह बहुत ही खराब स्थिति में है। सड़क की हालत बेहद ही दयनीय हो गई है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत खराब होने से घाटी के किसान व बागवान चिंतित है। कहा कि सड़कों की हालत जल्द सुधारी जाए। ताकि किसान बागवान अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचा सके।

जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ से आग्रह किया कि किसानों की फसलें तैयार होने से पहले पहले वामतट मार्ग सहित सभी संपर्क करने सड़कों की हालत सुधारी जाए ताकि, किसानों बागवानों को राहत मिले।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!