Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हालांकि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के युवा देश सेवा के अग्रणी मोर्चे पर हमेशा ही सराहनीय सेवाएं देते आये हैं। चाहे कारगिल युद्ध हो या फिर जम्मू कश्मीर में भारत माता की रक्षा का सवाल हो, हिमाचल के युवा हर स्थान पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाने जाते रहे हैं।

इसी कड़ी में कुल्लू जिले के लिए आज का दिन बेहद गर्व और सम्मान का दिन है। जिला के दो होनहार युवाओं ने अपने अदम्य साहस, कठोर अनुशासन और अटूट लग्न के बल पर भारतीय सेना के सबसे विशिष्ट और घातक बल ‘पैरा कमांडो’ में चयनित होकर पूरे कुल्लू जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में घोषित परिणामों में, निशांत ठाकुर पुत्र राकेश कुमार गाँव सिलंग धार डाकघर खड़िहार महाराजा घाटी ,अरुण देव पुत्र झाली देवी गाँव पेच्छा डाकघर वारी (खरहाल) जिला कुल्लू ने इस असाधारण मुकाम को हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि पैरा कमांडो की मैरून बेरेट (Maroon Beret) और ‘बलिदान’ बैज अर्जित करने के लिए दुनिया के सबसे कठिन सैन्य प्रशिक्षणों में से गुजरना पड़ता है, जिसे इन दोनों जांबाजों ने अपनी मेहनत से फतह कर लिया है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत

इन दोनों युवाओं की यह शानदार उपलब्धि अब घाटी के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा बन गई है। इन दो युवाओं की सफलता की इस कहानी ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो निश्चित तौर पर छोटे गाँवों से निकलकर भी देश की सबसे जांबाज और एलीट फोर्स का हिस्सा बना जा सकता है। यही वजह है कि आज कुल्लू का हर युवा इनकी इस सफलता से प्रेरित होकर देश सेवा के सपने देख रहा है।

दोनों युवाओं का कहना है कि छोटी उम्र में इतनी बड़ी व महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और गुरुजनों का बहुत योगदान व आशीर्वाद भी रहा है। बताया कि उन्होंने आज आर्यभट्ट एजुकेशन अकेडमी में जा कर अपने अध्यापकों से मिले और उन से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!