Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्या एवं आयोग के अन्य सदस्य प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। उनके शिमला प्रवास के दौरान लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उनसे मुलाकात कर जनजातीय क्षेत्रों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

अनुराधा राणा ने नौतोड़ बहाली में राज्यपाल को सिफारिश करने, कुंजुम टनल निर्माण, कोकसर में प्रस्तावित चन्द्रा नदी डायवर्शन प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार, जनजातीय क्षेत्रों का बजट एवं योजनाओं का क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं में जनसंख्या के मापदंड में रियायत आदि प्रमुख मसलों पर गंभीरता से अपनी बात रखी।

वहीं, सभी मुद्दों को अध्यक्ष द्वारा ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रदेश एवं केंद्र स्तर तक सिफारिशों के माध्यम से पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। जिसके लिए विधायक अनुराधा राणा ने आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य गणों का आभार जताया।

इस मौके पर आयोग के अन्य सदस्य गणों के अलावा सांसद सुरेश कश्यप, भरमौर के विधायक डॉ जनकराज, जनजातीय कमिश्नर एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव ओमकार शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!