मंडी/धर्मशाला/सोलन : रविवार सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हुई। नगर निगम के साथ जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम की मतगणना भी शुरू हो गई। अधिकतर जगह नतीजे आना शुरू हो गए हैं।
जबकि चारों नगर निगमों के चुनाव नतीजे निकल चुके हैं। जिसमें कांग्रेस चारों खाने चित हुई है। केवल पालमपुर में कांग्रेस को बढ़त मिल पाई है।
बाकी तीन निगम में कांग्रेस की हालत अत्यधिक खराब हुई है। जिसे साफ है कि जनता का जनादेश कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है। मंडी में केवल एक सीट कांग्रेस जीत पाई है। एक सीट कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती है। बाकी 11 वार्डों में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना मंडी का किला सुरक्षित बचा पाने में कामयाब रहे।
धर्मशाला नगर निगम में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। जहां पर 17 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं
धर्मशाला में भाजपा की जीत-जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर लगाई मुहर : सुधीर
भाजपा नेता एवं धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रभारी सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रदेश एवं स्थानीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित 17 सीटों में से भाजपा 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जो जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम नहीं है,
बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक जीत मिली है।
धर्मशाला की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और पारदर्शी शासन के साथ खड़ी है। सुधीर शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी तथा धर्मशाला के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
सोलन नगर निगम के 11 वार्डों का नतीजा
वार्ड 1 : नीलम की जीत, भाजपा
वार्ड 2 : सुषमा, भाजपा
वार्ड 3 : निर्दलीय, गौरव
वार्ड 4 : रोहित भारद्वाज, भाजपा
वार्ड 5 : प्रियंका पांजा, भाजपा
वार्ड 6 : रेखा साहनी, भाजपा
वार्ड 7 : पूजा, कांग्रेस
वार्ड 8 : सुरेंद्र, भाजपा
वार्ड 9 से कांग्रेस की मीनाक्षी जीती
वार्ड 10 से कांग्रेस के अंकुश सूद जीते
वार्ड 11 से बीजेपी की सरिता जीती
वार्ड 12 से बीजेपी की प्रियंका अग्रवाल जीती
वार्ड 13 से कांग्रेस से नरेंद्र कुमार जीते
वार्ड 14 से कांग्रेस की सुलक्षणा जीती
वार्ड 15 से बीजेपी के अभिषेक ठाकुर जीते
वार्ड 16 से सीमा बीजेपी जीती
वार्ड 17 से अरुणा कांग्रेस जीती
नगर निगम सोलन का फाइनल रिजल्ट
सोलन- भाजपा – 10
कांग्रेस – 6
निर्दलीय- 1
सोलन नगर निगम में 17 वार्डों में से भाजपा 10 सीटें जीती है। जबकि कांग्रेस 6 सीटें और एक निर्दलीय की जीत हुई है।
नगर निगम पालमपुर के नतीजे
पालमपुर नगर निगम के चुनावी नतीजों में भाजपा यहां सिर्फ दो वार्ड में जीत हासिल कर पाई है।
नगर निगम पालमपुर वार्ड 1 कांग्रेस से इंद्र पाल की जीत हुई
पालमपुर नगर निगम चुनाव का पहले नतीजा सामने आ गया है। पालमपुर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस से इंद्र पाल ने जीत दर्ज की है।
पालमपुर वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद की जीत।
पालमपुर वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की रणजीत कौर की जीत।
पालमपुर के वार्ड चार से कांग्रेस की शैलजा चौहान चुनाव जीती।
वार्ड न. 5 से कांग्रेस के रविंद्र कुमार विजयी।
पालमपुर वार्ड न. 7 से कांग्रेस की सविता राठौर विजयी
पालमपुर निगम के वार्ड आठ से कांग्रेस के रितेश ठाकुर जीते
पालमपुर निगम में वार्ड 9 से भाजपा की मीनू देवी चुनाव जीती
पालमपुर वार्ड नंबर 15 से प्रवीण कुमार भाजपा 985 मतों से विजयी।
नगर निगम पालमपुर का चुनावी नतीजा
कुल वार्ड- 15
बीजेपी- 4
कांग्रेस- 11
निर्दलीय- 0
मंडी नगर निगम चुनाव का परिणाम
नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा।
सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाजपा की सरिता हांडा ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान यहां प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें अंतिम दौर तक बढ़ी रहीं।
कांग्रेस को केवल वार्ड नंबर-4 नेला में सफलता मिली, जहां नर्वदा मोहन ने जीत दर्ज कर पार्टी की लाज बचाई। इसके अलावा बाकी सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-3 पड्डल से निर्मला, वार्ड नंबर-5 से कृष्णा ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से वीरेन्द्र आर्य, वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-9 से सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 सुहड़ा से नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-11 समखेतर से जितेन्द्र शर्मा, वार्ड नंबर-12 भगवाहन से गगन कश्यप, वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा से रजनी शर्मा और वार्ड नंबर-15 दौहंदी से रीता देवी विजयी रहीं।
परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। भाजपा खेमे में जहां उत्साह का माहौल रहा, वहीं कांग्रेस को सीमित सफलता से संतोष करना पड़ा। नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब शहर के विकास और आगामी नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फाइनल रिजल्ट मंडी नगर निगम की 15 में से 14 सीटों का
भाजपा – 12
कांग्रेस – 1 (नेला वार्ड)
निर्दलीय – 1 (खलियार वार्ड)
वार्ड नम्बर 14 पर बहिष्कार के चलते मतदान नहीं हुआ है।
भाजपा ने पिछली बार के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछली बार 11 सीटे जीती थी, इस बार 12 जीती हैं।
धर्मशाला नगर निगम चुनाव परिणाम
नगर निगम धर्मशाला में बीजेपी का 11 सीटों पर कब्जा।
कांग्रेस 5 सीटों पर जीती। वहीं, निर्दलीय 1 सीट में विजयी।
वार्ड नं 1- रेखा 263 वोट बीजेपी
वार्ड नं 2 शमशेर 676 वोट बीजेपी
वार्ड नं 3 आशा 368 वोट बीजेपी
वार्ड नं 4 नीनू 608 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 5 शैलजा धर्म 627 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 6 करिश्मा 866 वोट बीजेपी
वार्ड नं 7 आशु 356 वोट बीजेपी
वार्ड नं 8 प्रेरणा 551 वोट बीजेपी
वार्ड नं 9 नरेश 633 वोट निर्दलीय
वार्ड नं 10 सुरेश 673 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 11 अनुराग 652 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 12 मीना 992 वोट बीजेपी
वार्ड नं 13 हर्ष 636 वोट बीजेपी
वार्ड नं 14 अनोज 1050 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 15 परवीन 958 वोट बीजेपी
वार्ड नं 16 अनुपम सुरेन्द्र 546 वोट बीजेपी
वार्ड नं 17 विशाल 880 वोट बीजेपी।
नगर निगम धर्मशाला का फाइनल रिजल्ट
धर्मशाला – भाजपा – 11
कांग्रेस – 5
निर्दलीय- 1
मंडी नगर निगम पर महिलाओं का कब्जा
14 में से 10 सीटों पर महिलाओं की जीत
सिर्फ 3 सीटों पर ही जीते पुरुष
दो ओपन सीटों पर भी महिलाओं ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 1 खलियार ओपन सीट से निर्दलीय अल्क नंदा हांडा ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 9 पैलेस कालोनी 2 ओपन सीट से भाजपा की सुमन ठाकुर ने दर्ज की जीत
6 सीटें महिलाओं के लिए थी आरक्षित