Spread the love

हमीरपुर, करंट न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की सान्वी रनौत भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 25 मई से श्रीलंका में शुरू हुई इस अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल अंडर-18 प्रतियोगिता में देश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सान्वी रनौत हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाली है। जो कि प्रदेश के साथ-साथ हमीरपुर जिला के लिए एक गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है कि सान्वी के पिता सुरेश रनौत भी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है। वह ओएनजीसी कंपनी देहरादून में उप-महाप्रबंधक के पद कार्यरत है। जबकि उनकी माता डॉ. निवेदिता शारीरिक शिक्षा में पीएचडी हैं।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के छोटे से गांव परोल से संबंध रखने वाली बास्केटबॉल खिलाड़ी सान्वी रनौत की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के मोहाली से शुरू हुई थी। इनकी माता डॉक्टर निवेदिता ही इनकी प्रारंभिक प्रशिक्षक रही।

उन्होंने अपनी योग्यता के अनुसार अपनी बेटी को प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है। जबकि पिता सुरेश रनौत ने भी बास्केटबॉल की बारीकियां से समय-समय पर अपनी बेटी को अवगत करवाते हुए इस मुकाम तक पहुंचाने में सार्थक भूमिका निभाई है।

जानकारी के मुताबिक यह अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 25 में से 29 मई तक श्रीलंका में आयोजित हो रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सान्वी देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं, दूसरी तरफ बिटिया की इस उपलब्धि पर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के साथ-साथ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।

हमीरपुर जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी प्रदेश की टीम की उपलब्धि है। संघ का उद्देश्य यही रहता है कि बास्केटबॉल से जुड़े समस्त बच्चों को शिखर तक पहुंचाया जाए।

इसके साथ ही प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के सीओ अजय सूद, अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव मनीष शर्मा व जिला हमीरपुर के संगठन प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने भी कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए खिलाड़ी सान्वी के माता-पिता व उनके कोच बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी सान्वी रनौत जब भी हमीरपुर में पहुंचेगी, तो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन उनका भव्य स्वागत करेगी। कहा कि इस उपलब्धि के साथ-साथ जिला हमीरपुर के कई खिलाड़ी भी बधाई के पात्र हैं। क्योंकि उनके लिए यह खिलाड़ी एक मार्गदर्शक के रूप में उभरेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!