शिमला : अंततः लगभग 17 महीनों के लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो ही गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो खास बात यह भी है कि इस बार कई युवा चेहरों और ऐसे नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें विधानसभा टिकट नहीं मिल पाया था।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रंजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टान, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई नए और अपेक्षाकृत युवा चेहरे शामिल हैं, जिन्हें संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर और चंद्र प्रभा नेगी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मदन चौधरी को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक मामलों की समिति में अध्यक्ष विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा तथा महासचिव (संगठन) को सदस्य बनाया गया है। इस समिति को पार्टी के बड़े राजनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाली टीम माना जाता है।
कार्यकारी समिति में सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, विप्लोव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर और अनीता वर्मा को शामिल किया गया है।
अनुशासनात्मक समिति की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह राठौर को सौंपी गई है। समिति में हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा और महासचिव (संगठन) सदस्य होंगे।
राजनीतिक नजरिए से देखें तो इस नई कार्यकारिणी में संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई देती है। पार्टी ने एक तरफ सरकार में शामिल वरिष्ठ नेताओं को जगह दी है, तो दूसरी तरफ संगठन के पुराने और नए चेहरों को भी शामिल किया है। फ़िलहाल इस नई टीम की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में अग्निपरीक्षा होने वाली है।