Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस, आईएफएस व एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आईएएस अधिकारियों के तबादले

आदेशों के मुताबिक संदीप कुमार को कांगड़ा डिवीजन (धर्मशाला) का डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया।
दुनी चंद राणा को एचपीएमसी और एग्रो इंडस्ट्रीज सहित कई महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

राम कुमार गौतम को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। कुमुद सिंह को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया।

विनय सिंह को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। मनीष कुमार को शिमला डिवीजन का सेटलमेंट अधिकारी लगाया गया।

अक्षय सूद को कांगड़ा डिवीजन का सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया। द्विज गोयल को पांवटा साहिब जिला सिरमौर का एसडीएम नियुक्त किया गया।

जबकि आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई।

एचपीएएस अधिकारियों के तबादले

श्रवण कुमार को सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
रमण घारसांगी को कांगड़ा में डिविजनल कमिश्नर के सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया।

मनमोहन सिंह को चंबा में डिप्टी कमिश्नर के सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। कृष्ण कुमार शर्मा को सरकाघाट (मंडी) का एसडीएम बनाया गया।
गुंजीत सिंह चीमा को मनाली (कुल्लू) का एसडीएम नियुक्त किया गया।

रमण कुमार शर्मा को काफोटा (सिरमौर) का एसडीएम बनाया गया। आकांक्षा शर्मा को पार्वती प्रोजेक्ट (कुल्लू) में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया। रजनीश कुमार गौतम को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस में जॉइंट डायरेक्टर लगाया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!