Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में पूर्व छात्र संगठन द्वारा दो दिवसीय रोड़ सेफ्टी क्रिकेट सीरीज का सफल आयोजन किया गया। इस रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज में महाविद्यालय की चार टीमों ने भाग लिया।

फाइनल में प्रोफेसर इलेवन ने स्नो लेपर्ड टीम को 12 ओवरों में 74 रनों का लक्षय दिया। जिसे स्नो लैपर्ड टीम ने 8 ओवरों में पुरा कर दिया। राहुल मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।

प्रोफेसर सनी ठाकुर बेस्ट बैट्समैन और गौरव को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब भी राहुल के नाम रहा। प्रोफेसर इलेवन की टीम को विनिंग ट्रॉफी से ट्रॉफी से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर शेफाली तथा पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर रहे।

डॉ शेफाली ने पूर्व छात्र संगठन को रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा यह संदेश दिया हम सभी को रोड सेफ्टी कानून का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!