Spread the love

कुल्लू , करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश सरकार, पंचायती राज विभाग द्वारा जिला कुल्लू में 11 नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। इसके फलस्वरूप जिला परिषद कुल्लू के वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है।

उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत नवगठित ग्राम सभाओं को संबंधित वार्डों में सम्मिलित करते हुए परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद कुल्लू के 14 वार्डो में वशिष्ठ वार्ड में पलचान, बुरूआ, वशिष्ठ, चचोगा, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजां, सोयल, हलाण-1, सरसेई, नगर, रूमसू व लरांकेलो वार्ड में नथान, लरांकेलो, जाणा, अरछंडी, कराड़सू, राउगी, सोयल-2, काईस, गाहर, नेउली, चतानी, ग्राहण, पुईद, बन्दल, चौकी डोभी, सेऊगी, चन्सारी, तलोगी शामिल किए हैं।

जबकि बरशैणी वार्ड में जिया, श्रेण, दनोंगी, पीणी, तलपीणी, मणिकरण, बरशैणी, कसोल, छलाल, जरी, पुन्थल, बराधा, जां, शाट, चौंग, जलूग्रा, स्तोचा, मलाणा व ज्येष्ठा वार्ड में छेंउर, शिलीहार, शिलीहार-2 (नई), दियार, पारली, ज्येष्ठा, मंझली, शियाह (नई), भलाण-1, गड़सा, हुरला, रोट, दलासणी, सचाणी, देवगढ गोही को शामिल किया है।

इसी तरह भलाण-2 वार्ड में कोठी भलाण (नई), तलाड़ा, रेला, रला-2 व धाउगी वार्ड में गाडापारली, शांघड़, शैशर, देहुरीधार, बनोगी, सुचैहण, धाउगी, दुशाहड़, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, मंगलौर, थाटीबीड, गोपालपुर, चनौन, दूउठा, पलाहच, जमद, कलवारी, श्रीकोट शामिल हैं।

जबकि, चायल वार्ड में देहरा, नीथर, लोट, दुराह, शिल्ली, गमोग, घाटू, राहणू, नोर, चायल, सराहण, डीम, जुआगी, कोट, कोटी, अरसू, बडीधार व ब्रौ वार्ड में निशानी, तवार, भालसी, कुण्डाकोड (नई), शिशवी, गडेझ, बाहवा, बाड़ी, कशौली (नई), पोशना, ब्रो, खरगा, बखन, सरधा, कुशवा, तुनन, जगातखाना शामिल किया है।

इसी तरह बखनाओ वार्ड में पलेही, तांदी (नई), कुठेड, व्यूनगल, डींगीधार, दलाश, बैहना, तलुणा, आनी, नम्होग, जाबन, बखनाओ, चवाई, शीलही, देउठी, बुच्छेर, लफाली व लझेरी वार्ड में कोहिला, कमांद, खणी, बटाला, लझेरी, खनाग, कराड़, पोखरी, मुहान, विशलाधार, कोटासेरी, टकरासी, कररौईगाड़, फनौटी, लगौटी, रोपा, मुंडदल, कराणा, कराणा-1, कुंगश, विनण शामिल किए हैं।

वहीं, बलागाड़ वार्ड में सराज, टील, मोहनी, खावल, बाहु, तांदी, खडागाड़, सजवाड़, कोठीचैहनी, विहार (नई), बलागाड़, शिकारीघाट, कंडीधार, मशियार, नौहांडा, पेखड़ी, तुंग, शिल्ली, शरची व जरड़भुटी कॉलोनी वार्ड में
न्यूल, हाट, बजौरा, कलैहली, मशगां, खोखन, परगाणू, भुईन, बडाभुईन, बशैणा, नरेश, शुरड़, तेगूबेहड़, शमशी, जरड़भुटी कॉलोनी शामिल है।

वहीं, मौहल वार्ड में मौहल, भुलंग, शिलीराजगिरी, खड़ीहार, पाहनाला (नई), बाराहार, बल्ह, बल्ह-2, पीज, बुआई शिलानाल, भुमतीर, ब्राह्मण, भल्याणी, चौपाड़सा, माशना, मानगढ़, तिथून (नई), डूगीलग वार्ड में
डुखरीगाहर, फलाण, मझाट, डुगीलग, बस्तोरी, कोठीसारी, नलहाच, बनोगी, वाशिग, बन्दोल, जिन्दौड़, बैन्ची, रायसन, शिरङ, देवगढ़, मण्डलगढ़, सलिगचा, हुरंग व कटराई वार्ड में पिछलीहार, दुआड़ा, कटराई, हलाण-2, शिला हलाण (नई), बड़ाग्रा, रियाड़ा, पनगा, ब्राण, शलीन, नसोगी, कन्याल (नई), मनाली, शनाग को शामिल किया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!