कुल्लू, करंट न्यूज़ : जन कल्याण फाउंडेशन और आर.वाय.ऐल. रॉयल ट्रेडर्स कम्पनी द्वारा आज शैलजा भारती निवासी देहनी धार पुईद कुल्लू को उपचार के लिए आर्थिक मदद दी।
शैलजा भर्ती बीए फाइनल की छात्रा है वह काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही है। वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता मल्टी टास्क वर्कर हैं, जिन पर पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी है।
इसके साथ-साथ वह अपनी बेटी के इलाज के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इन्हें हर दूसरे महीने पीजीआई चंडीगढ़ अपनी बेटी के इलाज के लिए जाना पड़ता है। बेटी के इलाज के साथ ही आने जाने के लिए काफी खर्चा होता है।
इस संदर्भ में इन्होंने जन कल्याण फाउंडेशन से मदद की गुहार लगाई है। बिटिया व पिता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याण फाउंडेशन की अनिता जमवाल और आर वायऐल रॉयल ट्रेडर्स कंपनी के हिमांशु मित्तल ने इनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इन्होंने शैलजा भारती को 40000 की राशि अपनी तरफ से मदद के तौर पर प्रदान की।