Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : पिछले दो दिनों में लगातार हुई भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, सिस्सू व आसपास के क्षेत्रों में फंसे लगभग 2000 वाहनों को पुलिस ने Border Roads Organisation (BRO) और प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित रूप से मनाली पहुंचाया गया।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान करीब 10,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन 15 मार्च शाम से शुरू होकर मंगलवार दोपहर तक लगातार जारी रहा। सभी पर्यटकों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया है। कहा कि राहत की बात यह रही कि इस पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना सामने नहीं आई।

डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि चूंकि आगामी तीन-चार दिनों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह ऊँचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें।

फ़िर भी अगर बेहद आवश्यक कारणों से यात्रा करनी पड़े, तो सावधनी बरतते हुए सफर करें। इसके साथ ही आवश्यक नियमों की पालना भी करें। केडी शर्मा ने सलाह दी है कि 4×4 वाहनों का ही प्रयोग करें।

अपने वाहनों में स्नो चेन अवश्य रखें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में खाने-पीने की सामग्री, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएँ साथ रखें।

उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह कुल्लू पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए ही यात्रा करें। ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!