Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी कर्नल गौतम निशान्त ने जानकारी दी है कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की वर्ष 2025-26 की भर्ती 22 से 30 मार्च तक ट्रेनिंग ग्राउंड, थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह, मंडी हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

इस में मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिले के लिखित परीक्षा वर्ष 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग लेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर इशू कर दिए गये हैं।

अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गयी तिथि के अनुरूप ट्रेनिंग ग्राउंड, थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करेंगे।

भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्धारित भर्ती तारीख और समय के मुताबिक रैली के लिए पहुचें।

बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वह आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी में संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!