Spread the love

सुजानपुर (हमीरपुर), करंट न्यूज़ : वीरवार देर रात सुजानपुर उपमंडल के तहत कक्कड़ के पास एक कार के गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे।

जिनमें से एक की मौत हो गई व 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सुजानपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक की पहचान 50 वर्षीय देसराज पुत्र मंगतराम निवासी गांव झोखर के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में एक राज्यस्थान व एक किन्नौर का व्यक्ति बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऊहल से भेरडा गांव जा रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। समारोह को जाते हुए कक्कड़ डाकघर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!