Spread the love

शिमला : वीरवार देर शाम हिमाचल सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए। जारी आदेशों के तहत तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी उतरी रेंज सौम्या संबासिवन पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। जबकि रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक, साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. रमेश चंद्र छाजटा एसपी (लीव रिजर्व) को उप महानिरीक्षक पुलिस, जेल और सुधार सेवाएं नियुक्ति किया है। एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे दिवाकर शर्मा को उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला नियुक्त किया गया है। एसपी सोलन रहे गौरव सिंह को अब पुलिस अधीक्षक शिमला लगाया गया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा को बदल कर एसपी राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी नियुक्त किया गया है। एसपी (लीव रिजर्व) अरविंद चौधरी को कमांडेंट, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी के पद पर तैनात किया गया है। वह एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी जोन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है।सचिन हीरेमठ को एसपी ऊना व तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को एसपी सोलन नियुक्त किया गया है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी को डीआईजी पदोन्नत होने पर तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग के अधीन किया गया है। वहीं एसपी ऊना अमित यादव को तुरंत पुलिस मुख्यालय, शिमला रिपोर्ट करने को कहा गया है।

एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार को एसपी मंडी नियुक्त किया है। इसी तरह उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी धर्मशाला रमन शर्मा तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!