Spread the love

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व है। 20 जनवरी को शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शनिदेव अपने ही स्वामित्व वाले नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है,

वहीं कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय चुनौतियां भी लेकर आ सकता है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, कर्म, भाग्य और जीवन की दिशा तक को प्रभावित करती है।

इसी क्रम में कर्म और न्याय के देवता शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन खास माना जा रहा है, क्योंकि उत्तरा भाद्रपद के अधिपति स्वयं शनि हैं।

यही वजह है कि इस गोचर को शक्तिशाली और निर्णायक कहा जा रहा है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।

आइए जानते हैं, 20 जनवरी को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा हो सकता है। जो परेशानियां काफी समय से चल रही थीं, उनमें अब कमी आएगी। पैसों के मामले में स्थिति संभलेगी और आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता आएगी और मेहनत का रिजल्ट मिलना शुरू होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों केलिए शनि का यह गोचर कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने या नई शुरुआत की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। मानसिक दबाव कम होगा और फैसले लेना आसान लगेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय सम्मान और तरक्की लेकर आ सकता है। ऑफिस में सीनियर का साथ मिलेगा और काम की सराहना होगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं रहेगी। घर-परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा, जिससे मन हल्का रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि का यह गोचर काफी फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में स्थिरता आएगी और जो मेहनत आप लंबे समय से कर रहे हैं, उसका फल अब मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय किस्मत का साथ दिलाने वाला हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए मौके मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति बेहतर होगी और भविष्य को लेकर प्लानिंग मजबूत बनेगी। मन भी पहले से ज्यादा शांत महसूस करेगा।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के ज्योतिष की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!