Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से सैकड़ों शिक्षकों ने हिस्सा लिया और अपनी एकता का परिचय दिया। सम्मेलन में प्रमुख मांगों पर जोर दिया गया।

जिनमें पंजाब की तर्ज पर टीजीटी को 45400 का पे स्केल, सभी कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करने की सुविधा और सभी विभागों में 4-9-14 का लाभ सुनिश्चित करने की बात शामिल थी।

इस कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, वित्त सचिव संजय ठाकुर, सह सचिव मनु देव शर्मा, प्रेस सचिव अनिल, अविनाश सैनी, तिलक राज और अश्वनी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मंडी जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष जगदीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह, उपाध्यक्ष वनिता शर्मा और चारु लता, महासचिव स्मृति ठाकुर, सह सचिव सपना, वित्त सचिव नील गगन, प्रेस सचिव रणवीर सिंह, लेखा परीक्षक सुशील महेश, मुख्य संरक्षक कृष्ण यादव और अन्य सदस्य शामिल हुए।

शिक्षकों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वे अपने हक की लड़ाई सरकार के समक्ष मजबूती से जारी रखेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!