मनाली, करंट न्यूज़ : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाली में राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली शहर को 4 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
जिसके तहत सेक्टर न. 1- मनु-रंगशाला (कलामंच) रामबाग, सेक्टर न. 2-मॉल रोड़ व इसके साथ लगता एरिया मनु मार्केट, सियाली महादेव मार्केट, मिशन हस्पताल, डायमण्ड चौक व बस स्टैण्ड तक रहेगा।
जबकि सेक्टर न. 3–आई बैक्स चौक से पुलिस थाना मनाली व गोंपा रोड़ तथा सेक्टर न. 4- राम बाग चौक मनाली से सर्कट हाऊस मनाली व ओल्ड मनाली तक रहेगा।
जो इन सभी सेक्टरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3rd व 4th IRBn से दो रिजर्वें मनाली पहुंच चुकी है। जिन्हें स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ सैक्टर न. 1 व 2 में तैनात कर दिया गया है।
जो इन सभी पुलिस जवानों को ड्यूटी के बारे में डीएसपी मनाली केडी शर्मा द्वारा ब्रीफ किया गया। सभी जवानों को अपनी ड्यूटी सतर्कता से करने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन व सयंम बनाए रखने तथा सभी के साथ विनम्रता के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए गए है।
सेक्टर न.1 कलामंच में जाने वाले सभी दर्शकों को Frisking करने के पश्चात ही अन्दर जाने दिया जाएगा तथा इसके लिए सेक्टर के Entry Point पर जवानों को DFMD व HHMD के साथ तैनात किया जाएगा।
इसके इलावा संदिग्ध गतिविधियों व असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रैन सर्वेलैंस रखी जाएगी तथा कंट्रोल रुम से CCTV कैमरा के माध्यम से भी कड़ी नजर रखी जाएगी ।इसके अलावा शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए Anti Gunda Cell बनाया गया है।
इसके साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए मनाली शहर व इसके आस-पास क्षेत्र को 8 बीट में विभाजित किया गया है। जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जा चुकी है।
इस दौरान मनाली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ट्रैफिक को सुचारु रुप से चलाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है तथा इसके लिए स्थानीय जनता व सभी पर्यटकों का सहयोग अपेक्षित है।