रामपुर (शिमला), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते दत्तनगर स्थित साईं क्रिकेट अकादमी से तीन युवा महिला क्रिकेटरों का हिमाचल प्रदेश अंडर-15 टीम में चयन हुआ है।
यह उपलब्धि स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अकादमी ने पहले भी कई खिलाड़ियों को अंतरराज्यीय स्तर तक पहुंचाया है। चयनित खिलाड़ियों में नव्या नाहरता, अंशिका सानी (टीम कप्तान) व लावण्या सानी इन तीनों का चयन बीसीसीआई अंडर-15 महिला नेशनल वनडे टूर्नामेंट के लिए किया गया है।
टूर्नामेंट का आयोजन तिरुवनंतपुरम में जनवरी 2026 से होगा, जो एलीट ग्रुप में शामिल है। यह 2 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा, जिसमें हिमाचल जैसी टीमें भाग लेंगी।
कोच साहिल सानी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साईं क्रिकेट अकादमी रामपुर में युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए जानी जाती है।