Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : जिला बास्केटबॉल संघ, लाहुल-स्पीति द्वारा भारतीय फायरबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव अंकुर राणा, चेयरमैन मदन बौद्ध और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय फायरबॉल टीम, जिसमें मनाली के युवा शिवेन, सागर, अर्शदीप और अनुज शामिल थे, ने हाल ही में इटली में आयोजित पहले फायरबॉल एक्सट्रीम चैलेंज (FXC) विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

यहाँ उन्होंने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहले ही वैश्विक आयोजन में कांस्य पदक जीता। जिसमें अमेरिका, मैक्सिको, स्पेन, इटली, साइप्रस, युगांडा और कनाडा की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा की।

लाहुल-स्पीति एसोसिएशन का यह सम्मान उनके “समर्पण, टीमवर्क और ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव है”। जो उनके क्षेत्र को गौरवान्वित है और युवा एथलीटों को प्रेरित करता है।

महासचिव व चेयरमैन सहित सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह बास्केटबॉल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!