Spread the love

रामपुर (शिमला), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के जी. बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर 22 से 28 दिसंबर तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर की थीम “युवा शक्ति मेरा भारत – विकसित भारत एवं नशामुक्त समाज” रही।

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा नशा विरोधी जागरूकता रैली, कॉलेज परिसर एवं गोद लिए गए क्षेत्र राचोली में स्वच्छता अभियान, प्रातःकालीन ड्रिल, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण, एमजीएमसी अस्पताल खनेहरी में सेवा कार्य तथा विभिन्न विद्यालयों में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वयंसेवकों ने पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक), रामपुर बुशहर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राचोली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

28 दिसंबर को शिविर का समापन समारोह एवं वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों का विदाई समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विद्या बंधु नेगी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. टी.डी. वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण व समाज सेवा का सशक्त मंच बताया।

शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी एवं प्रो. रंजू नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। उनके बेहतर मार्गदर्शन से स्वयंसेवकों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हुआ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!