Spread the love

मनाली (कुल्लू), करंट न्यूज़ : रात के 12 बजकर 17 मिनट। पूरा नासोगी गांव गहरी नींद में था। तभी एक घर से धुआं उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

*गांव नासोगी मनाली* में 17 व 18 नवंबर  की आधी रात को भीषण अग्निकांड हुआ। तीन मंजिला सुसज्जित रिहायशी कॉटेज आग की लपटों में घिर गया।

*10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड, वरना हो जाता बड़ा हादसा*

फायर स्टेशन से घटनास्थल की दूरी सिर्फ 5 किलोमीटर थी, लेकिन रात के अंधेरे और पहाड़ी रास्ते में भी टीम ने समय गंवाए बिना मात्र 10 मिनट में मोर्चा संभाल लिया।

*दो गाड़ियां – CFT No. HP58-9125 और HP63C-5788* मौके पर पहुंचीं। कुल *9 जवान – SFO-1, LFM-02, FM-01, HGFM-03, चालक-02* ने कई घंटों तक आग से जंग लड़ी।

*30 लाख का नुकसान, 2 करोड़ की संपत्ति बची*

इस अग्निकांड में गौरी डोगरा का तीन मंजिला सुसज्जित रिहायशी कॉटेज पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार *करीब 30 लाख रुपये* की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

लेकिन फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से *करीब 2 करोड़ रुपये* की संपत्ति बच गई। आग लगने वाले कॉटेज के पास ही *तीन और रिहायशी कॉटेज* थे, जो अगर आग की चपेट में आ जाते तो पूरा गांव तबाह हो सकता था।

*सबसे दर्दनाक – 11 पालतू बिल्लियों की मौत*

इस हादसे में हालांकि कोई इंसान घायल नहीं हुआ, कोई जनहानि नहीं हुई। ये राहत की बात है।

लेकिन दिल तोड़ने वाली खबर ये है कि आग में *11 पालतू बिल्लियां* जिंदा जल गईं। घर के लिए वो सिर्फ जानवर नहीं, परिवार का हिस्सा थीं।

आग किस वजह से लगी, ये अभी पता नहीं चल पाया है। अग्नि शमन विभाग ने कारण – अज्ञात बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

*अग्नि शमन विभाग की अपील* सर्दियों में हीटर, बिजली के उपकरणों और रसोई में आग को लेकर विशेष सावधानी बरतें। रात को सोने से पहले सभी उपकरण बंद कर दें, एक छोटी लापरवाही पूरा घर राख कर सकती है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!