Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को राशन सामग्री, तिरपाल व निर्माण कार्य के लिए शीट्स वितरित की गई। जैसा विदित है कि अगस्त महीने में बरसात के कहर से कुल्लू के दूरदराज गांवों में लोगों के घरों को काफ़ी नुकसान हुआ और कई घर तो पूरी तरह ज़मींदोज हो गए थे।

इसी कड़ी में रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के रिलीफ मिशन “टीम हम 4 ह्यूमिनिटी “ डिस्टिक गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबरॉय के तत्वावधान में आपदा प्रभावित सैंज के तलाड़ा गांव के 15 परिवारों को खाद्य सामग्री व घर बनाने के लिए 180 शीट्स दी गईं।

ज्ञात रहे कि पूर्व में भी मणिकरन घाटी चोंग, रतोचा व शाट गांव में 22 परिवारों को आपदा राहत सामग्री वितरित की गई थी, ताकि प्रभावितों को मदद मिल सके।

इस मौके पर रोटरी क्लब कुल्लू की अध्यक्षा रोटेरियन पूजा मलिक ने कहा कि इस बार बरसात में लोगों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। जिसकी भरपाई करना कठिन है। लेकिन इस विपदा की घड़ी में रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा ये राहत सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब सामाजिक कार्यों में यथासंभव सहायता करता रहेगा।

इस मौके पर रोटरी क्लब के महासचिव रोटेरियन राजीव कुमार सिंह, रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रोटेरियन इंदीवर मेहता, रोटरी क्लब कुल्लू के संस्थापक मेम्बर सेक्रेटरी डा. पीडी लाल,रोटेरियन वीके कपूर, रोटेरियन डाक्टर अभिलाषा ठाकुर, रोटेरियन शशि सिंह, रोटेरियन अंशुल पाराशर, रोटेरियन राघव सूद व संबंधित पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!