पालमपुर (कांगड़ा) : मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन पर लगाई रोक को लेकर कानूनी अध्ययन करेगी। जो भी कानून के दायरे में होगा उस पर आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव हर हाल में होंगे, लेकिन पहले सरकार की प्राथमिकता हर आपदा प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचना है।
कहा कि पूरे प्रदेश के रास्ते जब बहाल हो जाएंगे, तभी चुनाव कराए जाएंगे। सरकार यह नहीं चाहती कि एक भी मतदाता वोट डालने से छूट जाए।