Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस मामले में रोहित कुमार नामक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी है। रोहित कुमार अपनी पत्नी निधि और छोटी बेटी के साथ गांव अलेउ में रामनाथ के मकान में किराये पर रहता था।

रोहित कुमार पेंटर का काम करता था। उसे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय रोहित कुमार मूल रूप से बिहार राज्य के जिला पश्चिम चंपारण के गांव मंगलपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!