Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की भुंतर तहसील के तहत गड़सा घाटी के नीनू नाला में वन विभाग की टीम ने एक निर्माणाधीन मकान से 34 किलो क्रिस्टल पत्थर व एक बॉक्स विस्फोटक बरामद करने में सफलता हासिल की। लेकिन इस बीच आरोपी ने अपने साथियों से मिल कर वन विभाग की टीम से विस्फोटक का बॉक्स छुडा कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक शमशी वन मंडल में तैनात महकमे के बीओ नीरज शर्मा टीम के साथ गड़सा घाटी के नीनू नाला क्षेत्र विभागीय कार्रवाई के तहत गए हुए थे। इसी दौरान वन महकमे की टीम ने वहां निर्माणधीन राम प्रकाश उर्फ पालू के मकान की चेकिंग की। उन्होंने राम प्रकाश उर्फ पालू से मकान में प्रयोग हुई लकड़ी के दस्तावेज मांगे, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

वहीं, जब वन महकमे की टीम को घर की चेकिंग के दौरान वहां से 34 किलो क्रिस्टल पत्थर व एक बॉक्स विस्फोटक सामग्री का बरामद हुआ। लेकिन जब तक वन विभाग की टीम विस्फोटक के बॉक्स को कब्जे में लेती, इस बीच राम प्रकाश उर्फ पालू व उसके साथियों ने विभाग की टीम से विस्फोटक का बॉक्स छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।

वन विभाग के बीओ नीरज शर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस थाना भुंतर में दी। वहीं, भुंतर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!