करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग
लाहुल-स्पीति जिला में बादल फटने व भारी बारिश होने से कई नालों में बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही कई पुल व सड़कें टूट गई हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में सैलानी फंस गये हैं।
जानकारी के मुताबिक लेह व काजा मार्ग पर सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। जबकि जिला प्रशासन ने पर्यटकों व वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर यात्रा न करने की सलाह दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मनाली-लेह, तांदी-किलाड़ व ग्रांफू-समदो सड़क मार्ग जगह-जगह बंद हैं। मनाली-लेह मार्ग पर साकस नाले सहित जिंगजिंगबार, पटसेउ, भरतपुर सिटी व सरचू में सड़क बंद हो गई है।
तांदी-संसारी मार्ग भी तोजिंग, शांशा, जाहलमा सहित उदयपुर से किलाड़ तक जगह-जगह बंद है। जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं अनेक स्थनों पर फंसे सैलानियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।