Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग


पिछले दिन हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भारी बारिश ने जम कर तबाही मचाई। ताजिंग नाले में आई बाढ़ में 10 लोग मारे गये। जिनमें से अभी तक सात लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

इसी बीच जानकारी मिली है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को लाहुल जाएंगे व हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। इसके अलावा उदयपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति की समीक्षा करेंगे।

हालांकि एक जानकारी यह भी आई है कि तोजिंग नाले में बादल फटने से 15 लोग बहे हैं। जिनमें छः लोग लापता बताये जा रहे हैं। जबकि सात लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं और जबकि दो लोगों को जिंदा बचाया है।

अनआधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अब बीआरओ की ओर से चार लोगों के लापता होने का दावा किया गया है। जो नाले में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे थे, इसी दौरान यह बाढ़ की चपेट में आ गए।

लेकिन उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि तोजिंग नो में 10 लोग बह गये थे। जिनमें सात लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं और तीन की तलाश जारी है।

लापता लोगों की तलाश में पुलिस व भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) ने सर्च अभियान चलाया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) की टीम मंडी से बुधवार दोपहर बाद लाहुल पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई है।

सात शवों में से छह की शिनाख्त हो गई है। इनमें से चार लोग मंडी जिले के टकोली भमसोई व दो जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैैं।

तोजिंग नाले में इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान शेर सिंह पुत्र गोला राम, रूम सिंह पुत्र कृष्ण कुमार, मेहर चंद पुत्र लुहारू, निरत राम पुत्र तुआरसु निवासी टकोली भमसोई जिला मंडी के तौर पर हुई है।

जबकि दो मतकों में मोहम्मद शरीफ पुत्र लालदीन और मोहम्मद आजम पुत्र शब्बीर अहमद गांव कुंदरधान डाकघर घोटा जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिनमें एक शव आधा ही मिला है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!