करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
वीरवार को रोटरी क्लब कुल्लू ने वन विभाग के साथ मिलकर नेचर पार्क मोहल में वृक्षारोपण किया।
क्लब सेक्रेटरी अंशुल पराशर ने बताया कि क्लब कुल्लू द्वारा इसी तरह से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने व साथ में उनका संरक्षण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अगर निकट भविष्य में पर्यावरण को बचाना है तो सभी को पेड़ लगाने चाहिए। ताकि वातावरण शुद्व व स्वच्छ बना रहे।
कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों में अपनी सार्थक भुमिका निभाता आया है और भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहेगा।
इस मौक़े पर रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अमन भल्ला, सचिव अंशुल पराशर, रोटेरीयन अनुज मालिक, नवीन सोनी, इंदीवर मेहता, राजीव सिंह, नेचर पार्क मोहल में कार्यरत मीरा, चूड़ सिंह, मोहल पंचायत के पंच व गाँव की महिलाओं ने विशेष रूप से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

