Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू


वीरवार को जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर स्थित हुरला उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ कुछ लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में जा कर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र हुरला में वीरवार को कुछ लोग आये और स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सिनेशन कैंप न लगने के मामले पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से अभद्र व्यवहार किया। जबकि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उनको बताया कि वैक्सिनेशन का कार्यक्रम जिला स्तर पर तय होता है।

महिला स्वास्थ्य कर्मी के मुताबिक इस बात पर वह लोग भड़क गये और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला स्वास्थ्य कर्मी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र में आये कुछ लोगों ने उनके प्रति बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे वह बहुत ही आहत हुई हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कोरोना काल लोगों को जागरूक करने व उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने में सराहनीय कार्य किया है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में जा कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करना निदनीय है। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा रोष है।

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डा. सपना शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डा. पारूल को मौके पर भेजा है। बताया कि फिलहाल मामला स्थानीय पंचायत के ध्यान में लाते हुये इसमें कार्रवाई की जायेगी।

जबकि हुरला पंचायत प्रधान सीता महंत ने बताया कि डा. पारूल ने उनसे इस मामले पर चर्चा की है। लेकिन वह आज नीजि आयोजन में व्यस्त होने के कारण इस मसले पर बाद में चर्चा करेंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!