Spread the love

मंडी, करंट न्यूज : किरतपुर-मनाली फोरलेन पर रोजाना सफर करने वालों के साथ ही कुल्लू जिला के खास तौर पर कुल्लू-मनाली के बीच हर रोज आवाजाही करने वालों लिए यह बुहत बड़ा झटका है। कि कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला में स्थापित टोल प्लाजा नहीं हटेगा।

एनएचएआई के मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरूण चारी के मुताबिक यह टोल प्लाजा एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विशेष अनुमति के तहत यहां स्थापित किया गया है।

बताया कि टकोली टोल प्लाजा और डोहलूनाला टोल प्लाजा के बीच दूरी 60 किलोमीटर से कम है, लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण विशेष स्थितियों को देखते हुए इसकी मंत्रालय से विशेष अनुमति ली गई है।

गौरतलब है कि किरतपुर-मनाली फोरलेन पर चार टोल प्लाजा स्थापित हैं। इनमें से तीन टोल प्लाजा नियमित तौर पर चल रहे हैं। लेकिन कुल्लू जिले में डोहलूनाला टोल प्लाजा अभी चालू नहीं हो पाया है।

इसे भी नियमित तौर पर चलाने के लिए एनएचएआई औपचारिकताओं पूरा कर रहा है। जबकि आपदा के बाद टकोली टोल प्लाजा शुरू किया जा चुका है। ऐसे में अब किरतपुर-मनाली फोरलेन पर देशभर से आ रहे पर्यटक वाहनों समेत स्थानीय वाहन चालकों को चार जगह टोल शुल्क चुकाना होगा।

किरतपुर से मनाली आते व जाते हुए फोरलेन पर गड़ामोड़, डैहर, टकोली और डोहलूनाला में टोल प्लाजा स्थापित हैं। इनमें बिलासपुर जिले में एक, मंडी जिले में दो और कुल्लू जिले में एक टोल प्लाजा शामिल है। सुचारु रूप से चल रहे तीन टोल प्लाजा में फास्टैग से ही टोल कट रहा है।

अब कुल्लू जिला में स्थापित एकमात्र टोल प्लाजा से भी टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगा लगातार इसका विरोध करते आ रहे हैं।

लेकिन एनएचएआई के मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरूण चारी की मानें तो जल्द ही डोहलूनाला टोल प्लाजा को शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!