Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की भुंतर पुलिस द्वारा एक युवक को 1 किलो 405 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार भुंतर थाने की पुलिस टीम बामीनाला की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने पैदल आ रहे एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तो उससे एक किलो 405ग्राम चरस बरामद हु हुई।

आरोपी की पहचान 20 वर्षीय कुबेर सिंह पुत्र थैलू राम निवासी गांव भलाण-दो डाकघर भलाण, तहसील सैंज व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!