Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : बीते दिन स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ, जिला कुल्लू की एक विशेष ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ की कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौहान द्वारा की गई।

जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 से 2023 तक (1850) प्रवक्ता कैडर से पदोन्नत सभी प्रधानाचार्यों को नियमित करने के निर्णय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संघ ने सरकार के इस निर्णय का सर्वसम्मति से स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक, न्यायसंगत एवं प्रशंसनीय पहल बताया।

इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार का यह निर्णय शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं शिक्षकों के मनोबल को सुदृढ़ करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएगा। कहा कि इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ ने इस दूरदर्शी एवं सराहनीय निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठा. सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं शिक्षा सचिव राकेश कंवर का आभार प्रकट किया।

वहीं, संघ ने यह भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी सरकार इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र से जुड़े निर्णयों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बनाए रखेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!