Spread the love

झाकड़ी (शिमला), करंट न्यूज : एसजेवीएन की फ्लैगशिप परियोजना 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट हासिल किया है। जो संयंत्र के आरम्भ होने के बाद से तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन है।

इससे पूर्व, तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन 7313.784 मिलियन यूनिट के रूप में दर्ज किया गया था। जो वित्त वर्ष 2015-16 में हासिल किया गया था। पहला उच्चतम और दूसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट और 7445.431 मिलियन यूनिट है, जो वित्त वर्ष 2011-12 और 2019-20 के दौरान हासिल किए गए थे।

एनजेएचपीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते वर्ष 13 अगस्त, 2024 को 39.572 एमयू का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया। साथ ही, जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया।

जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया गया। एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को 6612 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तेज डिज़ाइन ऊर्जा भी हासिल की।

परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पॉवर स्टेशन के प्रत्येक विभाग के भरपूर समर्थन को समर्पित किया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं रखरखाव टीम और नाथपा में बांध टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अद्वितीय समर्थन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!