बंजार (कुल्लू), करंट न्यूज़ : मंगलवार को जिला के बंजार उप मंडल मुख्यालय पर औट-लुहरी नेशनल हाईवे की खस्ता हालत से नाराज लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली निकाली और जमकर एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के अलावा स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।