Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकरण में रविवार को हुए भूस्खलन में पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद मणिकरण गुरुद्वारा के सामने पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक बड़ा पेड़ मलबे सहित सड़क में आ गिरा। जिसकी चपेट में सड़क में लगी रेहड़ी व गाड़ियां आ गई।

साथ ही वहां पर टहल रहे लोग भी पेड़ की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ तुरंत राहत वह बचाव कार्य शुरू किया। उसके साथ ही जिला प्रशासन को भी हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

देखें मृत्तकों व घायलों की सूची-

Deceased:

1. Ramesh Babu, 53, CHRS 2nd Layout, Vijay Nagar, Bangalore (Mob: 9886625427)

2. Pallavi, Wife of Ramesh Babu

3. Bhargav, Son of Ramesh Babu

4. Vikram, Son of Shri Sharvir Acharya, HN-5, LK Church, Johat Salam (Mob: 9854051245)

5. Prachi, Daughter of Madhusudan, HN-226, Histor HR (Mob: 9079718812)

6. Reena पुत्री हंसराज मणिकरण

Injured:

1. Tumne Kumar, Son of Vikrama Acharya, Age 50

2. Rajesh Verma, Age 42

3. Sunita Devi, Age 35

4. Amit Kumar, Age 28

5. Meena Sharma, Age 40

एसडीएम विकास शुक्ला के मुताबिक घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जबकि मृत्तकों के शवों का पोस्टमार्टम मौके पर मौजूद जारी बीएमओ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। फिलहाल हादसे को लेकर मणिकरण में अफरातफरी माहौल है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मलबे के साथ पेड़ सड़क में आ गिरा। जिसकी चपेट में लोगों सहित कई वाहन आ गए। हादसे में वहां घूम रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है।

वहीं एसडीएम विकास शुक्ला भी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा मृत्तकों के परिजनों को 25-25 हजार व घायलों को 10-10 हजार की फौरी सहायता दी गई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!