Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : रविवार को हिंदी नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर गांधी नगर में रोटरी आई हॉस्पिटल की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से पूजा पाठ कर आई अस्पताल आमजनता के शुरू किया।

चेयरमैन रोटेरियन विकास कुमार ने बताया कि पहले आंख के मरीजों को उपचार के लिए बजौरा जाना पड़ता था। लेकिन अब लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू के गांधी नगर में रोटरी आई हॉस्पिटल को खोला गया है। अस्पताल का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंशुल पराशर की अध्यक्षता में हवन-पाठ कर किया गया। अध्यक्ष अंशुल पराशर ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। 

जहां पर आधुनिक सुविधाओं वाले अनेकों उपकरणों को मरीजों के सुविधा के लिए विशेष कर जापान व स्विट्जरलैंड से आयात कर हॉस्पिटल में स्थापित किया गया है। जिससे यहां पर उच्च तकनीक से मरीजों की आंखों का उपचार किया जाएगा।

क्लब के अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 50 रुपए रखा गया है। ताकि जरूरतमंद मरीजों पर अधिक बोझ न पड़े। रोटेरियन विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। दर्दरहित, बिना चीर फाड़ टॉपकोन फैको मशीन से सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन, एनआईडीईके की मशीन से आंखों के पर्दे (रेटीना) की जांच, काला मोतिया का इलाज, यैग लेसर से आंखों की झिल्ली का इलाज किया जाएगा।

साथ ही स्वचालित मशीन से आंखों के चश्मे और ऐनक के नंबर दिए जाएंगे। कुल्लू में ही आंखों में इंट्रा विट्रिकल इंजेक्शन लगाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अभी तक कांगड़ा के मारंडा और पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता है। 

अस्पताल के शुभारंभ समारोह में रोटेरियन डाक्टर पीडी लाल, रोटेरियन ज्ञान बांगा, रोटेरियन वीके कपूर, रोटेरियन इंदीवर मेहता, रोटेरियन अनुज मलिक, रोटेरियन राजेश सूद, रोटेरियन राजीव के सिंह, रोटेरियन नीरज बहल, रोटेरियन नवीन सोनी, रोटेरियन पूजा मलिक, रोटेरियन मोहित चावला, रोटेरियन राजेश दुसेजा, विशेषज्ञ डाक्टर सोनम व डाक्टर अफ़ीनवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!