Spread the love

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में पुलिस की स्पेशल टीम ने चरस के साथ अफ्रीका महाद्वीप के मोजांबिक देश के नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान सुंदरनगर की तरफ से आ रही पंजाब नंबर की एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 298.67 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान रिदम बिष्ट निवासी सेक्टर 66 मोहाली पंजाब और सर्जियो लैम्पायेव नंबुराते जूनियर निवासी मोजाम्बिक के तौर पर हुई है। मोजाम्बिक नागरिक मोहाली के सेक्टर नंबर 79 स्थित हाउसफीड कॉम्प्लेक्स में किराए के कमरे में रहता है। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!