पतलीकूहल (कुल्लू), करंट न्यूज : भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष जोगेंद्र मेहरा ने रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर की उपस्थिति में कार्यकारिणी का विस्तार किया। मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर और अन्य नेताओं से विचार विमर्श करने के पश्चात कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
जिसमें हुकम चंद, मुकेश ठाकुर, निर्मला ठाकुर और नीतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जबकि महामंत्री की ज़िम्मेवारी पन्ना ठाकुर और देवेन्द्र ठाकुर को सौंपी गई है। वहीं हीरा लाल मंडल को कोषाध्यक्ष और रवि, अनीता शाशनी, रजनी, शरव नेगी और रंजना को सचिव का कार्य सौंपा गया है।
सुजेद कुमार मीडिया प्रभारी का कार्य देखेंगे साथ ही प्रवीन को प्रवक्ता और लोत राम कार्यालय सचिव का दायित्व निभायेंगे। इसी प्रकार नीलम को आईटी संयोजक, जितेंद्र आईटी सह संयोजक, चम्पा शर्मा सोशल मीडिया संयोजक, अमित आर्य को सोशल मीडिया सह संयोजक का कार्य सौंपा गया है।
जबकि रोशन लाल, गायत्री दत्त, रोशन लाल, ठाकुर चंद, उपकार ब्यास, नैन प्रकाश, मोनिका नेगी, केहर सिंह, तारा देवी, रीना, रमेश, हुकम राम, मोहन लाल, वीर सिंह, नवनीत जंबाल, भुवनेश्वर, मूल चंद, रमेश, गोवर्धन, निहाल चंद, हीरा लाल, राजेन्द्र कुमार, कौशल्य, सीमा, पुष्पा, चंपा देवी, दीपिका, मीना कुमारी और डिंपल ठाकुर को मनाली मंडल से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।
गोविंद सिंह ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, दुर्गा सिंह, बालमुकुंद राणा, जगदेव ठाकुर, अरविंद चंदेल, डॉ. गोपाल, टेडी सिंह, मनोज लारजे, अखिलेश कपूर मनाली मंडल के स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे। वहीं जय चंद करदार, मेहर चंद, रणधीर, मंजरी नेगी, ओम शाशनी, नीमा देवी, नारायण नेगी, कमला देवी, युवराज और संगत राम विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।