मनाली, करंट न्यूज : विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भी मनाली प्रशासन, पुलिस, बिजली, जलशक्ति व लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों द्वारा भारी बारिश व बर्फबारी के दौरान सुविधाएं बहाल करने में सहारानीय भूमिका निभाने के लिए मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उनकी पीठ थपथपाई है।
उल्लेखनीय है कि मनाली में भारी बारिश व बर्फबारी से हुए अस्त व्यस्त हुये जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एसडीएम मनाली रमन कुमार, डीएसपी मनाली केडी शर्मा, लोक निर्माण, बिजली व जल शक्ति विभाग की पीठ थपथपाई।
कहा कि जिस प्रकार से बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ और तमाम व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हुई थी उनको पटरी पर लाने में सहारानीय कार्य किया है। कहा कि एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने सभी विभागों से तालमेल बिठाते हुए समय के भीतर बर्फबारी में भी सभी सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य करके स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रखा।
वहीं पर डीएसपी मनाली केडी शर्मा नेतृत्व में मनाली पुलिस रात के दो बजे कड़ाके की ठंड में भी यातायात को सुचारू रखने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया। जबकि लोक निर्माण विभाग ने एक्सियन अनूप शर्मा ने तुरंत सड़कों से बर्फ हटा कर एक मिसाल कायम की है।
वहीं बर्फबारी से बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसके बावजूद भी विपरीत परिस्थितियों में एक्सियन पूर्ण ठाकुर और एसडीओ कालिया ने मौके पर जाकर बिजली सप्लाई को पूरी घाटी में सुचारू किया गया।
भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली के सफाई कर्मियों ने भी विषम परिस्थितियों के बाबजूद मनाली और नगर परिषद के तहत आने वाले क्षेत्रों में सहारनीय कार्य किया है। गौड़ ने कहा कि प्रशासन द्वारा मनाली सहित घाटी के लोगों और सैलानियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी गई। कहा कि बीआरओ ने रोहतांग टनल से बर्फ हटाकर सहारानीय कार्य किया।
गौड़ ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों को सहारानीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। बताया कि वह स्वयं मनाली में बैठकर कार्य का लगातार जायजा ले रहे थे। मनाली वासियों ने उनपर जो विश्वास जताया है वह उस विश्वास को पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे है।