Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला मुख्यालय के साथ ही वामतट पर स्थित तलोगी में रविवार को चांदनी म्यूजिकल रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हिमाचली लोक गायक आई एस चांदनी के नए एलबम के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एवं गायक डीसी यादव मुख्यातिथि रहे। उन्होंने आईएस चांदनी की “तुम सा कोई न मिला” एलबम का विमोचन किया।

मुख्यतिथि के रूप में पधारे डीसी यादव ने रिबन काट कर एलबम का लोकार्पण किया। इससे पूर्व स्टूडियो के मालिक आईएस चांदनी ने मुख्यतिथि को कुल्लूवी परम्परा अनुसार सम्मानित किया।

इस मौके पर लोक गायक आईएस चांदनी ने बताया कि रंगमंच तथा गायन के क्षेत्र में उनका शौक कॉलेज समय से रहा है और तब से ही इस क्षेत्र में अपनी कला के जौहर दिखाते आ रहे है।

उन्होंने बताया कि उनकी पहली एलबम हामको नाटी झामको नाटी 1992 में आई थी। जबकि उस समय कोई रिकॉर्डिंग स्टूडियो नहीं हुआ करते थे।

इस एलबम में आईएस चांदनी द्वारा लिखित गीत को स्वयं स्वरबद्ध किया है। जबकि संगीत अमृत अकेला ने दिया था तथा उनका साथ विनोद महंत ने दिया है।

अभी तक आईएस चांदनी के लगभग एक सौ से ज्यादा स्वरचित लोकगीत व लघु फिल्में मार्किट में उतार चुके है। बहुत ही जल्दी उनके अन्य लोकगीत व लघु फ़िल्म मार्किट में आने वाली है। उनका कहना है कि उन्होंने खुद कि मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।

जबकि मुख्यतिथि डीसी यादव ने कहा कि लोकगायक आई एस चाँदनी जिस तरह तीन दशकों से कुल्लूवी संस्कृति को अपनी आवाज और अभिनय के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचा रहे है, वह वास्तव में ही काबिले तारीफ है।

कहा कि लोकसंस्कृति को समर्पित ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। ताकि लोकसंस्कृति का संरक्षण व संवर्धन हो सके।

उन्होंने आई एस चांदनी की “तुम सा कोई न मिला” एलबम के शुभारंभ अवसर पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

इस मौके पर सुरभि न्यूज़ के प्रताप अरनोट व आजतक केसरी के अजय डिंपा आदि खास तौर पर मौजूद रहे। इनके अलावा समारोह में स्थानीय लोगों के साथ ही मीडिया कर्मियों व कला जगत से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!