कुल्लू, करंट न्यूज़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस में शनिवार को हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में सलोनी और अशोक को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा। कार्यक्रम में खेख राम अध्यक्ष बीडीसी नग्गर ब्लॉक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

स्कूल के प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन में रहने का संदेश दिया।
वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबको मनमोहित किया।

समारोह में विभिन्न छात्रों रीता, कृतिका, नताशा, अक्षित , मोनिका, अंकुश , प्रियंका, सोनम, इशांत, आरती, सलोनी, हाशमीत, अंकिता, नवरिती, हर्षाना, रूपाली, कार्तिक, चंद्रकांत, छेवांग, साक्षी, दामिनी, आकृति, ज्योतिका, मीनू, कशिश, प्रिया, कुसुम, कुंदन व श्रेया को पुरस्कृत किया गया।

जबकि खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर अशोक, पायल, इशिता, नैतिक, कैलाश, निखिल, तुशाल, अनीता, मृदुल, पायल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवियों जिसमें कैलाश, सलोनी और अशोक को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मनीष एवं साथी छात्राओं ने राधा-कृष्ण और लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। एसएमसी के अध्यक्ष धर्म चंद ने मुख्यातिथि व अन्यों का आभार जताया।