Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भुंतर पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा एक गाड़ी से अवैध बीयर की 1822 बोतलें बरामद की।

मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने संयुक्त तौर पर बजौरा (हाट) फोरलेन में नाकाबन्दी की हुई थी। इसी दौरान मण्डी से कुल्लू की तरफ आने वाली एक गाड़ी नम्बर एचपी 67ए-3300 को चेकिंग के लिए रोका गया।

जिसकी चेकिंग करने पर उसमें से ’152 पेटियां बीयर (1822 बोतलें)’ बरामद की गई। जिनमें 36 पेटी (432 बोतलें) मार्का किंगफिशर बीयर व 116 पेटी (1390 बोतलें) मार्का टूबर्ग बीयर बरामद की गई। चालक इस संबंध में कोई सही दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

आरोपित की पहचान 47 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र स्व0 कर्म चन्द गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। भुंतर पुलिस ने आरोपित चालक सुरेश कुमार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!