Spread the love

बिलासपुर, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी चालक को 3 किलो 39 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की स्पेशल टीम बीती रात चंडीगढ़-मनाली वाया स्वारघाट सड़क पर करमाला के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आई एक टैक्सी एचपी 01के-9360 को चेकिंग के लिए रोका।

तो पुलिस को देखकर टैक्सी चालक घबरा गया। जिस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर जब टैक्सी की चेकिंग की तो चालक सीट के नीचे मिले एक कैरी बैग से 3 किलो 39 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपित की पहचान 26 वर्षीय अजय कुमार निवासी गांव सिहण, डाकघर बजाहरा, तहसील सैंज जिला कुल्लू के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके थाना स्वारघाट में खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!