निरमंड (कुल्लू), करंट न्यूज : राजकीय महाविद्यालय निरमंड में बीते दिन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आई.क्यू.ए.सी.) द्वारा सभी शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में कॉलेज के सभी पहलुओं के काम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाना था।
कार्यशाला का संचालन आई.क्यू.एसी. संयोजक कैप्टन संदीप कुमार ठाकुर ने किया। साथ ही, डॉ. गौरव सूद ने कॉलेज के सभी शिक्षण सदस्यों के लिए तकनीकी सत्र का संचालन किया। महाविद्यालय में आई.क्यू.एस.सी. की जिम्मेदारी है कि वह हर साल कॉलेज की सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट तैयार करे।
इस वर्ष भी अक्टूबर के महीने में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होनी है। साथ ही, आई.क्यू.ए.सी. गुणवत्ता आश्वासन और गुणवत्ता वृद्धि गतिविधियों की योजना, मार्गदर्शन और निगरानी के लिए भी जिम्मेदार है।