शिमला : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा प्रदेश के कई भागों में वीरवार व शुक्रवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 से 10 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने ने स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को सलाह दी है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी नालों से दूर रहें। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
