Spread the love

मनाली : सोमवार को विश्व विख्यात पर्यटन स्थल मनाली के बाहंग में दो महिला पर्यटक बाहंग में ब्यास नदी में बह गई। डीएसपी केडी शर्मा और थाना प्रभारी मुकेश राठौर मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि पर्यटक गाजियाबाद की रहने वाली हैं। रिश्ते में दोनों ननद और भाभी है। पुलिस ने सर्च अभियान में ननद का शव बरामद कर लिया है।

नदी में गिरने के बाद कुछ देर ये छटपटाती रही और बाद में डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस को इन दोनों महिला पर्यटकों के नदी में डूबने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक नेहरू कुंड के पास पाल सिंह पुत्र तिलक राम निवासी गांव बुढेड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश अपने परिवार के सदस्यों विजेंद्र, अभिषेक, ज्योति, काजल, आंचल, विवेक, मीनू व 2 साल के बच्चे सहित घूम रहे थे।

इसी दौरान वह ब्यास नदी की ओर उतरे और फोटो आदि ले रहे थे। इसी दौरान अचानक 17 वर्षीय आंचल पुत्री पाल सिंह व 24 वर्षीय मीनू पत्नी अभिषेक फिसल कर नदी में गिर गईं।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों ने शोर मचाया। लेकिन परंतु थोड़ी ही दूरी पर यह दोनों नदी के तेज बहाव में लापता हो गईं। पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है।

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सर्च अभियान के तहत 17 वर्षीय आंचल पुत्री पाल सिंह का शव वोल्वो बस स्टैंड के पास बरामद कर लिया है। जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!